जांजगीर-चांपा,18मार्च (आरएनएस)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में अकलतरा थाना पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 28 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा के नेतृत्व में एएसआई राजेंद्र सिंह क्षत्रिय और टीम ने रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान आरोपी दुर्गेश कुमार देवांगन (34 वर्ष), निवासी धनवारपारा बम्हनीन, थाना अकलतरा के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं महिला आरोपी कौशिल्या तेंदुलकर (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 16 नायकटांड़ अकलतरा के पास से 22 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई।बरामद कुल 28 लीटर महुआ शराब की कीमत लगभग 5600 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
००००

