पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अभिषेक तिवारी की ओर से होली मिलन आयोजित
प्रयागराज 18 मार्च (आरएनएस)। सिविल लाइंस में बुधवार को अधिवक्ता होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। होली मिलन समारोह का आयोजन हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन अभिषेक तिवारी की ओर से आयोजित किया गया। अधिवक्ता अभिषेक तिवारी ने इस मौके पर अधिवक्ताओं को रंग गुलाल लगाकर बधाई दी।
नव संवत्सर की पूर्व संध्या पर आयोजित होली मिलन में भव्यता, अनुशासन और उत्साह देखने को मिला। दो चरणों में आयोजित होली मिलन में अधिवक्ता समुदाय की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग से होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें महिला अधिवक्ताओं की विशेष और सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान महिला अधिवक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए आयोजन को गरिमामय बनाया। उनके सहयोग, सहभागिता और उत्साह ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा प्रदान की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आपस में अबीर गुलाल और फूलों की होली खेली। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ साथ आपसी सौहार्द और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। देर रात तक अधिवक्ताओं ने रंगोत्सव का आनंद लिया।
इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडे, महासचिव अखिलेश शर्मा, अपर महाधिवक्ता महेश चंद्र चतुर्वेदी, वरिष्ठ अधिवक्ता राधाकांत ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता अमरेंद्र नाथ सिंह, पूर्व महासचिव अशोक सिंह, मुख्य स्थाई अधिवक्ता आलोक त्रिपाठी, मुख्य स्थाई अधिवक्ता शीतला प्रसाद गौड़, पूर्व महासचिव डा सी पी उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सी एल पांडेय, विवेक राय, हरी शुक्ला, विक्रांत पांडेय, मनीष द्विवेदी, सर्वेश सिंह, विवेक तिवारी, ऊष्मा मिश्रा, मंजू सिंह, रश्मि त्रिपाठी आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

