नई दिल्ली ,19 मार्च । भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में तहलका मचाने के लिए दिग्गज जर्मन कार निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी नई और बेहद दमदार प्रीमियम कार ऑडी एसक्यू8 (्रह्वस्रद्ब स्क्त8) को लॉन्च कर दिया है। रफ्तार और लग्जरी के शौकीनों के लिए यह कार एक बेहतरीन सौगात है। कंपनी ने अपनी इस नई पेशकश को स्टैंडर्ड क्यू8 (क्त8) और टॉप मॉडल आरएस क्यू8 (क्रस् क्त8) के बीच के खाली गैप को भरने के लिए बाजार में उतारा है। इस धांसू एसयूवी में 4 लीटर का दमदार ट्विन-टर्बो वी8 इंजन दिया गया है, जो इसके टॉप मॉडल आरएस क्यू8 में भी मिलता है, हालांकि एसक्यू8 के लिए इसे थोड़ा डीट्यून किया गया है। कार की आधिकारिक बुकिंग शुरू हो चुकी है।
कीमत में स्टैंडर्ड मॉडल से 65 लाख रुपये महंगी
ऑडी ने अपनी इस शानदार एसक्यू8 को 1.78 करोड़ रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर भारतीय बाजार में उतारा है। कीमत की तुलना करें तो, ऑडी की स्टैंडर्ड क्यू8 की कीमत 1.13 करोड़ रुपये है, जबकि इसके हाई-परफॉर्मेंस आरएस क्यू8 मॉडल की कीमत 2.34 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है। इस लिहाज से नई एसक्यू8 अपने स्टैंडर्ड ट्रिम के मुकाबले 65 लाख रुपये महंगी है, लेकिन टॉप परफॉर्मेंस ट्रिम से करीब 56 लाख रुपये सस्ती भी है, जो इसे ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट मिडल ग्राउंड बनाता है।
महज 4.1 सेकंड में 100 की स्पीड, इंजन में है जबरदस्त पावर
नई ऑडी एसक्यू8 की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल इंजन और तेज रफ्तार है। इसमें दिया गया 4 लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन 507 एचपी की जबर्दस्त पावर और 770 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस दमदार इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो कार के सभी पहियों (ऑल व्हील ड्राइव) तक पावर पहुंचाता है। कंपनी का दावा है कि यह भारी-भरकम एसयूवी सिर्फ 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकडऩे में सक्षम है और इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे तक सीमित की गई है। बेहतरीन राइड क्वालिटी के लिए कार में एयर सस्पेंशन और स्टैंडर्ड रूप से मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स के साथ हेडलाइट वॉशर जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं।
प्रीमियम डिजाइन के साथ एडवांस सेफ्टी और ्रष्ठ्रस् फीचर्स
कार के एक्सटीरियर और इंटीरियर को बेहद स्पोर्टी और लग्जरी लुक दिया गया है। इसके पिछले हिस्से में कनेक्टेड ओएलईडी (ह्ररुश्वष्ठ) टेल-लाइट सेटअप, रूफ माउंटेड स्पॉयलर और ब्लैक एसक्यू8 की खास बैजिंग इसे सड़क पर अलग पहचान देती है। केबिन के अंदर 12.3-इंच का बड़ा ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल को ऑपरेट करने के लिए 8.6-इंच की टचस्क्रीन स्क्रीन दी गई है। मनोरंजन के लिए 17-स्पीकर वाला दमदार ऑडियो सिस्टम, पैनोरोमिक सनरूफ और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं, सुरक्षा के लिहाज से इस कार में 8 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा और लेवल-2 ्रष्ठ्रस् (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) तकनीक दी गई है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

