देहरादून,19 मार्च (आरएनएस)। उत्तराखंड इंसानियत मंच की ओर से आपसी सौहार्द्र और भाईचारे के लिए आयोजित रोज इफ्तार पार्टी में सभी धर्मों का आदर करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने राज्य में बढ़ती साम्प्रदायिक घटनाओं पर चिंता जताई। परेड ग्राउंड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय में आयोजित रोज इफ्तार की दावत से पहले साम्प्रदायिक सौहार्द्र को लेकर गोष्ठी भी आयोजित की गई। इस गोष्ठी में महिला मंच की कमला पंत ने कहा कि हमें लगातार ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए, जिससे समाज में संदेश जाए कि उत्तराखंड वास्तव में वैसा नहीं है, जैसा उसे दिखाया जा रहा है। प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. रवि चोपड़ा ने कहा कि मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उत्तराखंड इंसानियत मंच से जुडऩा चाहिए। यूकेडी नेता लताफत हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड में कभी ऐसा माहौल पहले कभी रहा रहा। एडवोकेट रजिया बेग, हरिओम पाली ने कहा कि हमें एक-दूसरे के धर्म और परम्पराओं के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लेनी चाहिए। समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. एसएन सचान ने भी सभी धर्मों का आदर करने पर जोर दिया।रोजा इफ्तार पार्टी में तौकीर हुसैन, शहजाद पहाड़ी, मो. असद, शहरयार खान, मंजूर बेग, एसएमए काजमी, फैजल, एजाज अहमद, शाइना, आशिमा, शमीना मलिक, हिना आजमी, शाह नजर, रूहिना इशावर, दानिश, पार्षद इलियाज अहमद, काफीम अली, इंद्रेश मैखुरी, सतीश धौलाखंडी, राघवेन्द्र, विमला कोली, नन्द नन्दन पांडेय, त्रिलोचन भट्ट, वीके डोभाल, निर्मला बिष्ट, जो चोपड़ा आदि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

