देहरादून,19 मार्च (आरएनएस)। नगर निगम ने गुरुवार धर्मपुर वार्ड के नेहरू कॉलोनी स्थित शहीद राज्य आंदोलनकारी रवींद्र रावत स्मारक में हाउस टैक्स का विशेष कैंप लगाया। इसमें करीब दो लाख का राजस्व वसूला गया। कैंप में लोगों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने पहुंचकर अपना टैक्स जमा किया। नगर निगम के अनुसार, धर्मपुर वार्ड के अंतर्गत नेहरू कॉलोनी में हाउस टैक्स बकाएदारों की संख्या अपेक्षाकृत कम है और करीब 15 प्रतिशत लोगों पर ही टैक्स बकाया है। निगम के टैक्स अनुभाग ने शेष बकाया जमा करने के लिए जनता से 31 मार्च तक टैक्स भरने की अपील की है।इस अवसर पर स्थानीय पार्षद अमित भंडारी, पार्षद विवेक कोठारी, टैक्स निरीक्षक सीमा रावत, बाबू तनूज शर्मा, हंस टांक, मोहित सेमवाल सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

