देहरादून,19 मार्च (आरएनएस)। पर्यटन नगरी मसूरी में मौसम के करवट बदलते ही शहर में सर्द हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई द्य गुरुवार को पर्यटन नगरी में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला बदला नजर आया । सुबह 7:00 बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी जो करीब 9:00 बजे तक होती रही। इसके बाद दोपहर को हल्की धूप खिल गई । अपराह्न 3:00 बजे आसमान में काले बादल छा गए व शहर में बारिश शुरू हो गई द्य सर्द हवाएं चलने लगी जिससे ठंड बढ़ गई। लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। बारिश के कारण बाजारों से भी रौनक गायब रही द्य शहर में पूरे दिन रूक रूक कर बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

