देहरादून,19 मार्च (आरएनएस)। नवरात्र के पावन अवसर पर घटस्थापना के साथ पूजा-अर्चना की गई। श्री श्याम सुंदर मन्दिर पटेल नगर में नव संवत्सर और नवरात्र के पावन पर्व पर आचार्य बलराम जोशी ने संवत्सर की वर्ष भर की दशा बताते हुए कहा कि इस वर्ष का राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल है द्य 17 मई से 15 जून तक अधिकमास रहेगा। जिसे पुरुषोत्तम मास कहते है द्य गुरुवार को मंदिर में मां दुर्गा का विशेष श्रृंगार कर घट स्थापना की गई द्य महिला मंडल ने दुर्गा स्तुति का पाठ और भजन कीर्तन कर मां भगवती की आराधना की द्य मीडिया प्रभारी भूपेन्द्र चड्ढा ने बताया कि 26 मार्च को रामनवमी के पर्व पर सुबह आरती, हवन और विशाल कन्या पूजन होगा, 11 बजे से भजन कीर्तन और 12 बजे आतिशबाजी के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाएगा द्य
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

