देहरादून,19 मार्च (आरएनएस)। दून के पवेलियन ग्राउंड मे गुरुवार को खेलो मास्टर्स की टीम चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। मुख्य अतिथि समाजसेविका सोनिया आनंद रावत और जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी ने टीम को झंडी दिखाकर रवाना किया। दल में फुटबाल टीम, 40 प्लस, 50 प्लस, 50 प्लस और और एथलेटिक्स के 25 खिलाडी शामिल हैं। मौके पर खेलो मास्टर्स के महासचिव विरेन्द्र सिंह रावत भी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

