अनूपपुर ,20 मार्च (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कोतमा थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर सलीम ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में चार ड्रम डीजल भरा हुआ था और वह सड़क पर आगे चल रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार (ष्टत्र 07 रू 1454) नियंत्रण खो बैठी और सीधे ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेत में जा पलटी।
मृतकों की पहचान 40 वर्षीय दुलारे शर्मा और गीता पनिका के रूप में हुई है, जबकि घायलों में हरिशंकर चतुर्वेदी (64 वर्ष) और मीना देवांगन (33 वर्ष) शामिल हैं। सभी मनेंद्रगढ़, छत्तीसगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों और डीजल को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

