कोण्डागांव, 20 मार्च (आरएनएस)। जनगणना 2027 को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नगरपालिका द्वारा शहर के हर घर को एक पहचान देने का अभियान शुरू हो चुका है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि नगरपालिका कोण्डागांव क्षेत्र के 22 वार्डों में भवन नंबरिंग का कार्य की प्रक्रिया आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण से पहले पूरी की जानी है, जिसकी जनगणना 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। अब तक 12 वार्ड में नंबरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। नगर पालिका प्रशासन ने इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए एक माह के भीतर सभी भवनों की नंबरिंग पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

