आंधी का अलर्ट जारी, 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरा तापमान
प्रयागराज 20 मार्च (आरएनएस)। गुरुवार देर रात से हल्की बूंदाबांदी जारी है। शुक्रवार सुबह भी तेज गडग़ड़ाहट के साथ बारिश हुई। शहर के साथ ही बमरौली, फाफामऊ, नैनी और तेलियरगंज जैसे इलाकों में सुबह से तेज बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम अचानक बदल गया और तापमान में करीब 5 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
मौसम विभाग ने आज तूफान के आने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह साढ़े छह बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश से सड़कों के साथ गली मुहल्लों में जल जमाव हो गया। बिजली गिरने से ग्रामीण इलाकों में एक किसान की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है। कई मवेशी भी असमय काल के गाल में समा गए हैं। बारिश जिले के अधिकांश स्थानों पर हुई। दिन पर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में भी बूंदाबांदी होती रही।
शहर के कालिंदीपुर, अल्लापुर, दारागंज, सिविल लाइंस, कटरा, जानसेनगंज, अलोपीबाग, धूमनगंज, नैनी, झूंसी, फाफामऊ, अटाला, चौक आदि इलाकों में झमाझम बारिश हुई। सोरांव, नवाबगंज, शंकरगढ़, जसरा, मेजा, मांडा, कोरांव, करछना, फूलपुर, लालगोपालगंज, मऊआइमा, सोरांव, सहसों, हंडिया, प्रतापपुर, बरौत, जंघई आदि इलाकों में बरसात हुई। कई दिनों से मौसम की चेतावनी की के बाद शुक्रवार को बरसात से मौसम का रुख बदल गया। किसानों को बारिश से काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अरहर और गेहूं की फसल के चौपट होने की आशंका से किसान परेशान हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

