भक्तों ने की शतचंडी महायज्ञ पूजन हवन एवं यज्ञशाला की परिक्रमा और कराए कर्णछेदन एवं मुंडन
प्रयागराज 20 मार्च (आरएनएस)। मां कल्याणी देवी मंदिर धाम में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के द्वितीय दिवस शुक्रवार को प्रात:काल 5 बजे मां कल्याणी का महामंत्री श्याम जी पाठक ने विधि विधान पूर्वक मंगला आरती किया। तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में दूर-दूर से आए भारी संख्या में भक्त शतचंडी महायज्ञ में शामिल हुए और पूजन हवन कर यज्ञशाला की परिक्रमा की। कुछ भक्तों इअपने बच्चों को कर्णछेदन एवं मुंडन कराया।
तत्पश्चात शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक मां कल्याणी देवी का ब्रम्हचारिणी स्वरूप का श्रृंगार दर्शन प्राप्त कर मां के जयकारे लगाए। इस अवसर पर
मां कल्याणी देवी मंदिर धाम के अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक ने शाम 7 बजे मां की महाआरती और रात्रि 12:30 बजे शयन आरती की। उन्होंने बताया कि नवरात्रि के तृतीय दिवस शनिवार को मां कल्याणी का श्रृंगार चंद्रघंटा स्वरुप में किया जाएगा। जिसमें मां सिंह पर आरूढ़ होगी और उनकी दस भुजाएं रहेंगी।
इस अवसर मां कल्याणी देवी मंदिर के अंतर्गत श्री नवसंवत्सर मानस समिति के द्वारा आयोजित किए जा रहे श्री राम कथा के द्वितीय दिवस पर कथा का व्याख्यान करते हुए कथा वाचक डॉक्टर अनिरुद्ध जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को राम कथा से जीवन जीने की संजीवनी मिलती है। उन्होंने आगे अंगद एवं रावण के संवाद का वर्णन करते हुए कहा कि जिसको अपने आराध्य पर श्रद्धा और विश्वास होता है उसकी सदा विजय होती है।
कथा का संचालन प्रवक्ता पंडित ओंकारनाथ त्रिपाठी ने किया। इस अवसर समिति के अध्यक्ष और पूर्व विधायक पंडित उदय भान करवरिया, महापौर गणेश केसरवानी, पंडित अनिल पाठक, कृष्ण कुमार पाठक महामंत्री सुबोध खन्ना, बाबू त्रिपाठी, राजेश केसरवानी ने हजारों भक्तों के साथ आरती की
और कथा का श्रवण किया।

