3 महिलाओं की गोदभराई व 3 बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन,
उत्तर प्रदेश सरकार के ”नवनिर्माण के 9 वर्षÓÓ पूर्ण होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री जी जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हुए सम्मिलित
प्रयागराज 20 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सरकार के ”नवनिर्माण के 9 वर्षÓÓ पूर्ण होने के अवसर पर प्रभारी मंत्री, जनपद प्रयागराज/ मंत्री, जल शक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग) स्वतंत्र देव सिंह ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियां तथा प्रयागराज में विगत 9 वर्षों में हुए कार्यों एवं बदलावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधिगणों एवं वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल, महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ0 वी0के0 सिंह, विधायक फूलपुर दीपक पटेल, विधायक फाफामऊ गुरू प्रसाद मौर्य, विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद, विधायक शहर उत्तर हर्षवर्धन वाजपेयी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की उपस्थिति रही।
इसके पूर्व प्रभारी मंत्री जी ने जिला पंचायत परिसर में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा जनहित में क्रियान्वित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, परियोजनाओं, कार्यों से सम्बंधित केन्द्र सरकार के 11 वर्षों तथा प्रदेश सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित 9 दिवसीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री के जिला पंचायत परिसर में संस्कृति विभाग के द्वारा पौराणिक एवं सांस्कृतिक पाण्डुलिपियों पर आधारित लगायी गयी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
कार्यक्रम में प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह के द्वारा विधवा पेंशन योजना की 05 लाभार्थियों और वृद्धावस्था पेंशन के 3 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर सांसद फूलपुर प्रवीण पटेल व महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने भी अपने विचार रखते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बतायी।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक भूपेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी रवि शंकर द्विवेदी, डीसी मनरेगा गुलाब चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिनेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा के द्वारा किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

