कोलकाता 20 मार्च (आरएनएस)। तृणमूल कांग्रेस ने आज विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इसमें मतदाताओं को लुभाने के लिए ‘दीदी के 10 वादोंÓ का जिक्र किया गया है। तृणमूल प्रमुख व सीएम ममता बनर्जी ने खुद के अर्थात ‘दीदी के 10 वादोंÓ का ऐलान करते हुए बताया कि उनकी सरकार पूरे राज्य में ‘द्वारे चिकित्सा, द्वारे स्वास्थ्यÓ अभियान शुरू करेगी। इसके तहत हेल्थ कैंप के जरिये लोगों के घरों तक जाकर इलाज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में संस्थागत प्रसव की दर अब 99.95 प्रतिशत हो गई है। जो पहले 58 प्रतिशत थी। उन्होंने स्कूलों के मॉडर्नाइनजेशन और विकास का वादा भी किया। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव को कैबिनेट पहले ही मंजूर कर चुकी है। इन 10 वादों में 1 लक्ष्मी भंडार योजना में 500 बढ़ोतरी, 2 युवा साथी योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को 1,500 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता मिलती रहेगी। 3 किसानों और भूमिहीन किसानों के लिए बड़े पैमाने पर सहायता और कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण के तहत 30,000 करोड़ रुपये का कृषि बजट। 4 हर परिवार को पक्का घर, राज्य के सभी परिवारों को स्थायी आवास देने का वादा। 5 हर घर तक पाइप से पानी, सभी घरों में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की योजना। 6 ‘दुआरे चिकित्साÓ कैंप के तहत हर ब्लॉक और शहर में सालाना स्वास्थ्य शिविर, ताकि लोगों को घर के पास इलाज मिल सके। 7 सरकारी स्कूलों का विकास। ‘बांग्लार शिक्षायतनÓ के तहत सभी सरकारी स्कूलों के इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाया जाएगा। 8 बंगाल को ट्रेड हब बनाना यानी पूर्व भारत के व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए आधुनिक लॉजिस्टिक्स, पोर्ट और ग्लोबल ट्रेड सेंटर की स्थापना। 9 बुजुर्गों के लिए पेंशन विस्तार, मौजूदा लाभार्थियों को निर्बाध पेंशन और धीरे-धीरे सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों को शामिल करने का लक्ष्य। सबसे आखरी वादा 10 राज्य में और 7 नए जिले बनाए जाएंगे व प्रशासनिक सुधार के लिए नए जिलों और शहरी निकायों का विस्तार होगा।

