० शिविर मे 179 आवेदन प्राप्त हुए
० राजस्व विभाग ने बांटे 59 डिजिटल किसान किताब कार्ड
कोंडागांव, 20 मार्च (आरएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार जनसमस्याओं के समाधान हेतु जिले के विभिन्न गांवों में लगातार जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत फरसगांव अंतर्गत जिले के दुरस्थ अंचल के ग्राम जामगांव में गुरूवार को जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया और ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई, जनपद अध्यक्ष मानकू राम नेताम जनपद उपाध्यक्ष जददूराम नाग, जिला पंचायत सदस्य जयलाल नाग, सरपंच संघ के अध्यक्ष झाड़ी राम सलाम, सरपंच अरूण नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और अश्वन कुमार पुसाम, जनपद पंचायत फरसगांव के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेन्द्र नेताम उपस्थित रहे। शिविर में ग्रामवासियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। साथ ही ग्रामीणों को सायबर सुरक्षा के संबंध में भी जागरूक किया गया। जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामवासियों से कुल 179 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा 02 मछली जाल वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया। राजस्व विभाग द्वारा 59 डिजिटल किसान किताब का वितरण, शिक्षा विभाग द्वारा 15 जाति प्रमाण पत्र वितरण, समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को 02 बैसाखी, 04 व्हीलचेयर और 02 श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। कृषि विभाग द्वारा आत्मनिर्भरता दलहन मिशन के तहत 20 किसानों को उड़द बीज वितरण किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 06 जॉब कार्ड और श्रम विभाग से 14 श्रम कार्ड वितरण किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत सामग्री प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने खुशी जताते हुए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
०

