जांजगीर-चांपा, 20 मार्च (आरएनएस)। जिले के आकलतरा थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपनी ही मां के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जितेंद्र कुमार खाण्डे ने थाना आकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भाई सुधीर कुमार खाण्डे उर्फ शीतल प्रसाद खाण्डे आए दिन शराब पीने के लिए पैसे मांगता है। विरोध करने पर वह गाली-गलौज और मारपीट करता है।घटना 17 मार्च 2026 की रात करीब 11 बजे की है, जब आरोपी ने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे। मना करने पर उसने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की, जिससे मां को गंभीर चोटें आईं।मामले की गंभीरता को देखते हुए आकलतरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ़ धारा 119(1), 296, 351(3), 15(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की।पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
०००००

