-महिला के सिर में लगे पांच टांके
मिल्कीपुर-अयोध्या 20 मार्च (आरएनएस)। कुमारगंज थाना क्षेत्र के चिलबिली चौकी अंतर्गत नरेन्द्रा भादा पूरे मलारी गांव में गुरुवार दोपहर मामूली बात को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। गांव निवासी छोटेलाल ने कुमारगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी सावित्री (60) तथा पुत्री अनीता (23) घर के बगल सरसों का डंठल रख रही थीं। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया और दोनों को लाठी-डंडों से पीट दिया। घटना में सावित्री गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि अनीता को भी हल्की चोटें आई हैं। पीडि़त छोटेलाल के अनुसार गुरुवार दोपहर बाद करीब 3:30 बजे उनकी पत्नी और पुत्री घर के पास सरसों का डंठल रख रही थीं। आरोप है कि तभी अमन कुमार, अमित कुमार पुत्र मनीराम, मनीराम पुत्र राम अवतार तथा सत्यवती पत्नी मनीराम अचानक पीछे से पहुंचे और हमला कर दिया। आरोपियों ने मां-बेटी को लाठी और डंडों से जमकर पीटा, जिससे सावित्री के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों के अनुसार उनके सिर में पांच टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद घायल सावित्री को उपचार के लिए संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए सिटी स्कैन कराने के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं अनीता को भी मारपीट में हल्की चोटें आई हैं। मामले में चिलबिली चौकी इंचार्ज शैलेंद्र मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

