लखनऊ ( आरएनएस ), 20 मार्च 2026। वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव और संघर्ष के बीच उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कला, संस्कृति और खानपान के माध्यम से शांति और एकता का संदेश देने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार और व्हाइटस्वान आर्ट, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में 22 से 25 मार्च 2026 तक ‘विश्व शांति एवं स्थिरता के लिए समर्पित कला, संगीत और व्यंजन उत्सवÓ का आयोजन किया जाएगा।
चार दिवसीय यह आयोजन लखनऊ स्थित शहीद स्मृति भवन में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन 22 मार्च को प्रख्यात कलाकार प्रो. जय कृष्ण अग्रवाल करेंगे, जबकि इतिहासकार डॉ. रवि भट्ट और वरिष्ठ पत्रकार प्रो. सुधीर मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।23 मार्च को कार्यक्रम की शुरुआत व्हाइटस्वान आर्ट की संस्थापक डॉ. अंजली निगम तानपुरे द्वारा प्रार्थना से होगी। इसके बाद ‘विश्व शांति एवं स्थिरता में समर्पित कलाÓ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित की जाएगी और लखनऊ के उभरते कलाकारों द्वारा संगीत प्रस्तुति दी जाएगी। साथ ही प्रदेश के पारंपरिक और विस्मृत व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जहां स्थानीय खानपान की विविधता का अनुभव कराया जाएगा।24 मार्च को चाइल्ड फंड सर्विसेज के सहयोग से विशेष आवश्यकता वाले और वंचित बच्चों के लिए आर्ट कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें कलाकार और कला संस्थानों के विद्यार्थी भाग लेंगे। 25 मार्च को इस आयोजन का समापन किया जाएगा।इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि कला और संस्कृति समाज को जोडऩे का सबसे सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए विश्व शांति और सतत विकास की दिशा में प्रेरित करते हैं।आयोजकों का मानना है कि कला, संगीत और भोजन के माध्यम से लोगों के बीच संवाद स्थापित कर शांति और सामंजस्य का संदेश अधिक प्रभावी ढंग से प्रसारित किया जा सकता है, जो सीमाओं और मतभेदों से ऊपर उठकर मानवता को जोडऩे का कार्य करता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

