सुपरस्टार राम चरण की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म पेड्डी का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बुच्ची बाबू सना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को पहले मार्च, 2026 में रिलीज किए जाने की योजना थी, लेकिन इसे 30 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया। निर्माताओं ने इस बदलाव का ऐलान आधिकारिक तौर पर किया था जिसके फैंस का इंतजार बढ़ गया। अब फिल्म से जुड़ा चौंकाने वाला अपडेट आया है जो लोगों का दिल तोड़ देगा।
के मुताबिक, पेड्डी अपनी नई रिलीज तारीख 30 अप्रैल को रिलीज नहीं हो पाएगी। कई सूत्रों के अनुसार, शूटिंग अभी पूरी नहीं हुई है और कुछ दृश्यों का फिल्मांकन दोबारा हो रहा है। संक्षेप में कहें, तो फिल्म से जुड़े कुछ हिस्से अभी पूरे नहीं हुए हैं जिसके कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ सकती है। पहले भी निर्माताओं ने धुरंधर 2 की रिलीज के चलते इसे 27 मार्च से हटाया था, जिस दिन राम चरण का जन्मदिन है।
रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि धुरंधर के बाद, तेलुगु सिनेमा में कई संकटग्रस्त परियोजनाओं की तरह, पेड्डी में भी बड़े बदलाव किए गए। दरअसल, पिछले साल आई धुरंधर की सफलता और प्रभास अभिनीत द राजा साब की असफलता के बाद राम चरण को लगा कि फिल्म के दृश्यों और स्पेशल इफेक्ट्स पर ज्यादा मेहनत की जरूरत है। अभिनेता फिल्म में कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। बता दें, पेड्डी में जाह्नवी कपूर बतौर अभिनेत्री नजर आएंगी।

