पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह को मिक्स रिव्यूज मिले. फिल्म तेलुगू में रिलीज हुई है और अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने पहले दिन 34.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. आइए जानते हैं अब तीसरे दिन फिल्म ने कितना कमाया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 9.15 करोड़ की कमाई की है. फिल्म को 36 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 3340 शोज पर फिल्म चल रही है. फिल्म के तीसरे दिन के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियल नहीं आए हैं पर अगर फिल्म ने तीसरे दिन 9.15 करोड़ कमाए हैं तो अभी तक टोटल कलेक्शन 52.90 करोड़ हो गया है. फिल्म ने 3 दिन में 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.
फिल्म को तीसरे दिन ओवरऑल 36.46 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. मॉर्निंग में फिल्म को 21 परसेंट, दोपहर में 39.92 परसेंट, शाम में 43.36 परसेंट, रात में 41.46 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
वहीं बता दें कि धुरंधर 2 ने तीसरे दिन तेलुगू भाषा में 5 करोड़ की कमाई की है. उस्ताद भगत सिंह तेलुगू में धुरंधर 2 से आगे निकल रही है.
बता दें कि उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन 34.75 करोड़ कमाए. फिल्म को 69 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म के 4607 शोज थे. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटी और फिल्म ने 9 करोड़ कमाए. फिल्म के 3447 शोज थे और फिल्म के 36 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
बता दें कि फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई. ये एक एक्शन ड्रामा है. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 34 मिनट है. फिल्म में पवन कल्याण के अलावा नवाब शाह, आर प्रतिभन, श्रीलीला, राशी खन्ना जैसे स्टार्स हैं. तेलुगू इंडस्ट्री में पवन कल्याण सुपरस्टार हैं और फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं. उनकी फिल्म दे कॉल हिम ओजी को बहुत पसंद किया गया था. ये फिल्म 25 सितंबर 2025 में रिलीज हुई थी. फिल्म में पवन कल्याण के अलावा इमरान हाशमी जैसे स्टार्स थे. फिल्म ने पहले दिन 155 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

