० ईदगाह भाठा से प्रमुख मस्जिदों में अदा की गई विशेष नमाज
रायपुर, 21 मार्च (आरएनएस)। राजधानी में आज ईद का त्योहार हर्षोल्लास एवं परपंरानुसार मनाया गया। ईदगाह भाठा स्थित ईदगाह में विशेष नमाज पढ़ी गई इसके अलावा राजधानी के अलग अलग क्षेत्रों में स्थित नमाज अदा करने के बाद लोग एक दूसरे को बधाई देते रहे।
राजधानी में इस समय विभिन्न वर्गों एवं समाज के लोगों का चैत्र नवरात्र का अलग अलग त्योहार मनाया जा रहा है हिंदू जहां चैत्र नवरात्र में माता की विशेष पूजा की जा रही है माता के मंदिरों में सजावट की गई है। वहीं राजधानी में कल सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई इस अवसर पर शरबत तथा भंडारे का आयोजन किया गया।
राजधानी में आज ईद का पावन पर्व हर्षोल्लास उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। छग हज समिति के प्रमुख मिर्जा एजाद बेग बताया कि राजधानी के संजय नगर में आज विशेष नमाज अदा की गई। बेग ने मुसलिम भाईयों को ईद की बधाई दी। वहीं नवरात्रि की भी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि ईदगाह भाठा में आज विशेष नबाज पढ़ी गई इसके अलावा मौदाहापारा बैजनाथपारा संजय नगर, सहित विभिन्न मुहल्लों में स्थित विशेष नमाज अदा की गई। आज मुस्लिम समाज के लोगों अपना व्यवसाय बंद रखा।
राजधानी में आज ईद के अवसर पर लोगों ने बड़ी संख्या में खरीददारी की है। राजधानी में सेवईयां ड्राइफु ड तथा नये कपड़ों की बड़ी मात्रा में खरीदी हुई है।
डोंगरगढ़ जा रहे पदयात्री
राजधानी में इस समय चैत्र नवरात्र में भक्त बड़ी संख्या में डोंगरगढ़ तक की पदयात्रा कर रहे है। ये यात्री पंचमी के दिन डोंगरगढ़ पहुंच जाएंगे। जगह जगह उनके ठहरने एवं खाने की उचित व्यवस्था की गई है। भिलाई में सुपेला चौक तथा अन्य स्थानों पर विशेष व्यवस्था की गई है। इस समय डोंगरगढ़ रतनपुर तथा दंतेवाड़ा, मड़वारानी जाने वाले यात्री की संख्या बढ़ गई है।
आर शर्मा
०००००

