नई दिल्ली ,21 मार्च (आरएनएस)। सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जो सीधे दिल में उतर जाते हैं। इन दिनों इंटरनेट पर ऐसा ही एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर शायद ही कोई अपनी भावनाओं पर काबू रख पाए। नौकरी के सिलसिले में घर से दूर दूसरे शहर में रहने वाली एक बेटी ने अपने माता-पिता की सुरक्षा और उनकी फिक्र के चलते घर में एक सीसीटीवी (ष्टष्टञ्जङ्क) कैमरा लगवाया था। लेकिन उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि हिफाजत के लिए लगाया गया यह इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, उसके और उसके माता-पिता के बीच बेइंतहा प्यार और रोजमर्रा की बातचीत का सबसे खूबसूरत माध्यम बन जाएगा।
कैमरे के सामने आकर इशारों में पूछते हैं हाल-चाल
इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को शिवानी शुक्ला नाम की युवती ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल (ञ्चह्यद्धद्ब1ड्डठ्ठद्ब_ह्यद्धह्वद्मद्यड्ड_द्वह्यस्र) से शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिवानी के बुजुर्ग माता-पिता हर रोज नियम से घर में लगे उस सीसीटीवी कैमरे के सामने आकर खड़े हो जाते हैं। वे सीधे लेंस में देखते हैं, हाथ हिलाते हैं, मुस्कुराते हैं और अपनी बेटी से इशारों-इशारों में पूछते हैं कि बेटा, खाना खाया?, ठीक हो ना? और काम कैसा चल रहा है?। कभी मां कैमरे की तरफ देखकर प्यार से फ्लाइंग किस देती हैं, तो कभी पिता चेहरे पर एक सुकून भरी मुस्कान लिए खड़े रहते हैं, मानो उनकी लाडली उनके बिल्कुल सामने ही खड़ी हो। शिवानी ने इस अनमोल पलों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि घर में सीसीटीवी कैमरा लगाने का उनका फैसला सबसे बेहतरीन था।
बेटी ने दिया ‘वीडियो कॉलÓ न करने के सवालों का करारा जवाब
वीडियो के वायरल होने के बाद जब कुछ इंटरनेट यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि वे लोग सीधे स्मार्टफोन से वीडियो कॉल (ङ्कष्ट) क्यों नहीं कर लेते या यह सब सिर्फ ‘व्यूजÓ के लिए किया जा रहा है, तो शिवानी ने पूरी सच्चाई बयां की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह नाइट शिफ्ट (रात की ड्यूटी) में काम करती हैं, जिसके कारण हर वक्त परिवार के संपर्क में रहना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है। शिवानी ने बताया कि उनके माता-पिता के पास स्मार्टफोन है और वे उसे चलाना भी बखूबी जानते हैं। वह उन्हें दिन में दो बार सामान्य कॉल और हफ्ते में एक-दो बार वीडियो कॉल जरूर करती हैं। लेकिन, जब बेटी ड्यूटी पर होती है, तो कैमरे के जरिए इस तरह जुडऩा माता-पिता को एक अलग ही खुशी और सुकून देता है।
यूजर्स के भी छलक उठे आंसू, आ रहे ऐसे कमेंट्स
इंटरनेट पर इस मार्मिक वीडियो ने लाखों लोगों की आंखें नम कर दी हैं और इसे जोरदार प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग इस वीडियो से खुद को गहराई से जोड़कर देख रहे हैं। एक यूजर ने भावुक होते हुए लिखा, यार, मैं रो नहीं रहीज् सच में!। वहीं दूसरे यूजर ने बड़ी गहरी बात लिखते हुए कहा, यह सुनिश्चित कर लो कि वे तुम्हें उतना ही देख सकें जितना तुम उन्हें देख सकती हो, क्योंकि वे इसे तुमसे ज्यादा चाहते हैं। कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में यह भी लिखा कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद तो अब मार्केट से सीसीटीवी कैमरों का स्टॉक ही खत्म होने वाला है। कुल मिलाकर इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि तकनीक कभी-कभी दूरियों को मिटाकर इंसानी जज्बातों को जोडऩे का सबसे प्यारा जरिया बन सकती है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

