मुंबई ,21 मार्च (आरएनएस)। पंजाबी और बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने हालिया बैन सॉन्ग ‘टटीरीÓ के लिए विवादों में फंसे हैं। रैपर के खिलाफ दो एफआईआर हरियाणा में दर्ज हो चुकी हैं और राष्ट्रीय महिला आयोग रैपर समेत गाने से जुड़े सभी लोगों के खिलाफ समन जारी कर चुका है।
इस विवाद के बीच रैपर लंदन की सैर पर निकल चुके हैं और अपने आगामी शो के लिए मशहूर कॉन्सर्ट वेन्यू ‘द ओ2 एरीनाÓ में परफॉर्म करने की तैयारियों में जुट चुके हैं। रैपर ने सोशल मीडिया लंदन के सैर-सपाटे की फोटोज शेयर की है जिसमें वो गाड़ी में बैठे लंदन की सड़कों पर ड्राइव कर रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो में कॉन्सर्ट वेन्यू ‘द ओ2 एरीनाÓ की झलक दिखाई है। ‘द ओ2 एरीनाÓ में परफॉर्म करना हर सिंगर का सपना होता है क्योंकि ये संगीत की दुनिया से जुड़े लोगों का सबसे बड़ा मंच कहा जाता है। यह दुनिया की 9वीं सबसे बड़ी इमारत है और उसमें बैठने वाली की क्षमता 20 हजार से अधिक है। खास बात यह है भी बादशाह पहले भारतीय रैपर हैं, जिन्हें ‘द ओ2 एरीनाÓ में परफॉर्म करने का मौका मिला है।
बादशाह का कॉन्सर्ट 22 मार्च को होने वाला है और ऑनलाइन टिकट भी हाउसफुल हो रही हैं। बादशाह लंदन में इतिहास रचने वाले हैं और यहां देशभर में उनका विरोध रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले में बादशाह (गायक और गीतकार), माही संधू (निर्देशक), जोबन संधू (निर्देशक) और हितेन (निर्माता) के खिलाफ समन जारी कर दिया है और सभी को 25 मार्च को आयोग के सामने संबधित दस्तावेज के साथ पेश होना होगा।
बता दें कि बादशाह के गाने ‘टटीरीÓ भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और रैपर ने सार्वजनिक तौर पर माफी भी मांग ली है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य फैंस और खासकर हरियाणा के लोगों का दिल दुखाना नहीं था और वे सभी की भावनाओं का सम्मान भी करते हैं। हालांकि इसी के साथ उनकी गिरफ्तारियों की संभावना भी बनी हुई हैं। हरियाणा के महिला आयोग की अध्यक्ष ने साफ कहा था कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और रैपर की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।
00

