०पाकेला हाट-बाजार में ‘कला जत्था का सफल आयोजन
सुकमा,21 मार्च(आरएनएस)। जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के लिए कलेक्टर अमित कुमार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर के कुशल नेतृत्व में एक अनूठी पहल की गई है। जिले में नीति आयोग के ‘सम्पूर्णता अभियान के अंतर्गत शनिवार को ग्राम पाकेला के साप्ताहिक हाट-बाजार में ‘कला जत्थाÓ (नुक्कड़ नाटक) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और मनोरंजन के साथ-साथ महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।कला जत्था के माध्यम से ग्रामीणों को सरल भाषा और अभिनय के जरिए विषयों के प्रति जागरूक किया गया।स्वास्थ्य सेवा, आयुष्मान कार्ड के लाभ, टीबी स्क्रीनिंग, नि:शुल्क एम्बुलेंस और स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सेवाओं की जानकारी। सामाजिक सुधार, शराब और तंबाकू जैसे नशों से मुक्ति के लिए प्रेरित किया गया। स्कूलों में बच्चों के ‘ड्रॉपआउटदर को कम करने और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया गया।
००००

