देहरादून,21 मार्च (आरएनएस)। नवरात्रि के तीसरे दिन शनिवार को मां चंद्रघंटा का अभिषेक किया गया। भक्तों ने मां चंद्रघंटा से साहस, निर्भयता, शांति और समृद्धि का आशीष मांगा। मां को प्रिय नीले रंग के वस्त्र धारण कराए गए। मां कालिका मंदिर में मुख्य पुजारी चंद्र प्रकाश ममगाई ने कहा कि मां चंद्रघंटा अपने भक्तों के कष्टों को दूर करती हैं, नकारात्मक ऊर्जा और भय से रक्षा करती हैं और जीवन में स्थिरता व कल्याण प्रदान करती हैं। इससे पहले मुख्य पुजारी ने देवी देवताओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया। जिसमें सर्व प्रथम गणेश पूजन, मां कालिका का पूजन, घंटी पूजन, शंख पूजन, सूर्य पूजन, गणेश पूजन लक्ष्मी पूजन व नवग्रह पूजन किया। मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक यज्ञ के दुर्गा सप्तशती, गायत्री मृत्युंजय, श्री विष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्र के माध्यम से समस्त विश्व कल्याण के लिए आहुतियां प्रदान की गयी। प्रचार मंत्री संजय आनंद ने बताया रविवार को प्रात: कालीन व सायंकाल सत्र से शक्ति महासम्मेलन पर पधारे हुए संत अपने विचार रखेंगे। मंदिर प्रांगण में विशेष भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्तों को पैक प्रसाद दिया गया। इस अवसर पर समिति के भारत भूषण शर्मा, भारत आहूजा,गगन सेठी, जय किशन कक्कड़, श्याम अरोड़ा, अमित अरोड़ा, हर्ष गिरोठी, जितेंदर अरोड़ा, गौरव साहनी, नरेश मैनी, अशोक लांबा, महेश डोरा, विजय अरोड़ा, महेश डोरा, प्रदुमन मैनी, अनिरुद्ध गुप्ता, नीरज जिंदल, प्रेम बजाज, सतीश मेहता, सिद्धार्थ आनंद, उमेश मारवाह मौजूद रहे। सिद्ध पीठ सनातन धर्म मंदिर प्रेम नगर में नवरात्रि के तीसरे दिन भक्तों ने मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की। भक्तों ने माता का दरबार सजाया। माता की भव्य आरती और सुंदरकांड का पाठ किया गया। मौके पर प्रधान सुभाष मांकिन, विक्की खन्ना, रवि भाटिया, राजेश भाटिया, अवतार कृष्ण कौल, शिवानी भाटिया, जतिन तलवार, हरीश कोहली, पुलकित मैंनी आदि मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

