देहरादून,21 मार्च (आरएनएस)। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए दो पक्षों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन किया। चुनाव पांच पदों पर होना है जिसमें दो पक्ष आमने सामने हैं। चुनाव का मतदान आगामी 27 मार्च को राधाकृष्ण मंदिर सभागार में प्रात: 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव के तहत नामांकन की अंतिम तिथि को दो पक्षों ने अपने अपने पैनल के साथ नामांकन किया। पहले पक्ष ने दोपहर एक बजे ढोल-नगाड़ों के साथ नामांकन किया जिसमें अध्यक्ष पद प्रत्याशी सुनील सोनकर ने पैनल के साथ नामांकन किया। महामंत्री पद पर सुरेश गोयल, उपाध्यक्ष पर शानू वर्मा, कोषाध्यक्ष पर देवेंद्र बिष्ट व सहसचिव पद पर अंजुम ने नामांकन किया। इस मौके पर सुनील सोनकर ने व्यापारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। गैस की किल्लत, वैलीब्रिज की समस्या, सहित व्यापारियों की सुरक्षा की बात की। वर्तमान ट्रेडर्स अध्यक्ष व अध्यक्ष पद प्रत्याशी रजत अग्रवाल ने अपराह्न चार बजे अपने समर्थकों के साथ पूरे पैनल का नामांकन किया गया। महामंत्री पद पर जगजीत कुकरेजा, उपाध्यक्ष पर अतुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पर नागेंद्र उनियाल व सह सचिव पद पर सलीम अली ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रजत अग्रवाल ने कहा कि वह 17 साल ने व्यापारियों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

