नजर और सब्र के साथ, रणवीर सिंह सबसे बड़े भारतीय स्टार बन गए है. ‘धुरंधर 2Ó ने ‘धुरंधरÓ की इस लाइन को सच साबित कर दिया है, किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है. धुरंधर द रिवेंज पहले ही एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नए बेंच मार्क सेट किए हैं. फिल्म का इतना बज बना हुआ है कि पेड प्रीव्यू शोज के बाद जहां इसने ऐतिहासिक ओपनिंग की तो वहीं दूसरे दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. चलिए यहां जानते हैं धुरंधर: द रिवेंज ने रिलीज के दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर 2 सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ रही है, बल्कि यह अपने लीड एक्टर के करियर ग्राफ को भी फिर से लिख रही है. जहां ज्यादातर फिल्में अपने पूरे रन में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए संघर्ष करती हैं, वहीं धुरंधर 2 ने सिफऱ् 48 घंटों में ही रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. इस फिल्म ने वो कर दिखाया है तो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में नहीं कर पाई हैं. इस फि़ल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है.
फिल्म की कमाई की बात करें तो धुरंधर 2 ने पेड प्रीव्यू शो से 43 करोड़ रुपये बटोरे थे. इसके बाद इसने पहले दिन 102.55 करोड़ का कलेक्शन किया. वही सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन धुरंधर 2 ने 80.72 करोड़ कमाए हैं. जिसमें हिंदी में इसने 78.94 करोड़ का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है. इसके बाद इसने कन्नड़ में 0.03 करोड़, मलयालम में 0.01 करोड़, तमिल में 0.44 करोड़, तेलुगु में 1.30 करोड़ कमाए हैं. इसी के साथ इस फिल्म की पेड प्रीव्यू शो के कलेक्शन को मिलाकर कुल कमाई 226.27 करोड़ रुपये हो गई है.
दो दिनों में, धुरंधर: द रिवेंज ने वर्ल्डवाइड 370 करोड़ की कमाई की है. यह हाल ही में रिलीज़ हुई कई पैन-इंडिया फि़ल्मों की कुल कमाई (लाइफ़टाइम कलेक्शन) से भी ज़्यादा है. इसी के साथ इसने प्रभास की आदिपुरुष (350 करोड़) और ऋतिक रोशन व जूनियर एनटीआर की वॉर 2 (338 करोड़) के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.
रणवीर सिंह के अलावा, धुरंधर 2 में आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी वापसी कर रहे हैं. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फि़ल्म 19 मार्च को रिलीज़ हुई थी. धुरंधर के पहले भाग ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की थी.
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

