बिलासपुर, 22 मार्च (आरएनएस)। बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अशोक नगर स्थित सीमा ब्रेवरेज पर कार्रवाई की। टीम ने गलत लेबलिंग के आरोप में पानी की 77 पेटियां जब्त कीं और फर्म को नोटिस जारी किया। इस कार्रवाई के दौरान मेलोडी आइसक्रीम का सैंपल भी जांच के लिए भेजा गया। सीमा ब्रेवरेज में पानी की बोतलों पर एक्सपायरी डेट प्रिंट नहीं थी और लेबलिंग गलत पाई गई, जिसके बाद फर्म से जवाब मांगा गया है। यह कार्रवाई नवरात्रि और गर्मी के मौसम को देखते हुए जनस्वास्थ्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सीपत स्थित गंगोत्री मिनरल वाटर प्लांट पर छापा मारकर हजारों बोतल और पाउच पानी जब्त किया था।आज की कार्रवाई अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन के मार्गदर्शन में हुई। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल थे।
बंछोर
000

