केशव सल्होत्रा
जगदलपुर, 22 मार्च (आरएनएस)। बस्तर हेरिटेज मैराथन की तैयारी पिछले कुछ दिनों से जोर-शोर से चल रही थी। इसके अंतर्गत रविवार की सुबह ऐतिहासिक मैराथन 2026 में वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप,विधायक किरण देव के द्वारा झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। इस अवसर पर महापौर संजय पांडेय, ब्रेवरेज कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास मद्दी, सहित अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधि, कमिश्नर डोमन सिंह,आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, वन मण्डलाधिकारी उत्तम गुप्ता,जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन सहित देश विदेश, प्रदेश और संभाग के धावक शामिल हुए।
000

