रायपुर, 22 मार्च (आरएनएस)। महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुए रोप-वे हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक श्रद्धालु की मौत की खबर पर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की और पीडि़त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से मन व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
उन्होंने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही अधिकारियों को घायलों के समुचित और बेहतर उपचार के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मां खल्लारी माता से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
000

