0-प्रसिद्धि आयुर्वेद पंचकर्म एवं पाईल्स चिकित्सालय में आयोजन
धमतरी , 22 मार्च (आरएनएस)। प्रसिद्धि आयुर्वेद पंचकर्म एवं पाईल्स चिकित्सालय, धमतरी में 22 मार्च (रविवार) से नि:शुल्क योग एवं एडवांस योग शिविर प्रारंभ किया गया। डा. संदीप साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक रविवार सुबह 6:30 बजे से नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग प्रशिक्षक उमराव साहू द्वारा एडवांस योग का भी प्रशिक्षण कराया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य विशेष रूप से बच्चों को उनकी गर्मी की छुट्टियों के दौरान योग के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।
शिविर में वार्मअप के बाद बैठकर, खड़े होकर एवं लेटकर किए जाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया गया। इसमें पर्वतासन, वज्रासन, शशांकासन, तितली आसन, उष्ट्रासन, शवासन एवं पवनमुक्तासन सहित कई आसनों का अभ्यास शामिल रहा। योग के माध्यम से मानसिक तनाव को कम करने, पाचन तंत्र को मजबूत बनाने तथा शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के लाभ भी बताए गए। साथ ही सर्वाइकल, कमर दर्द एवं अन्य शारीरिक समस्याओं में योग को लाभकारी बताया गया।
000

