धमतरी/नगरी, 22 मार्च (आरएनएस)। राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण एवं राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद रायपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन परीक्षा का मानिटरिंग डाइट नगरी के सहायक प्राध्यापक डी के साहू द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला दुर्गा चौक नगरी तथा शासकीय प्राथमिक शाला कोटपारा नगरी के उल्लास परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया। दुर्गा चौक के शासकीय प्राथमिक शाला में कुल पंजीकृत उल्लास शिक्षार्थी 05 है तथा शासकीय प्राथमिक शाला कोटपारा भी 05 पंजीकृत उल्लास शिक्षार्थी है। कुल शिक्षार्थी में 09 महिला तथा 01पुरुष है। परीक्षा केंद्र में पेयजल की सुचारू व्यवस्था है। बैठक व्यवस्था हेतु डेस्क उपलब्ध है। परीक्षा केंद्र में परीक्षा उपरांत मूल्यांकन की तैयारी भी की गई है। पिछली बार दुर्गा चौक नगरी के स्कूल में 20 शिक्षार्थी को उल्लास परीक्षा प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है। परीक्षा केंद्र में उल्लास परीक्षा के सफल संचालन हेतु संबंधित शिक्षक जितेन्द्र कुमार सोनी एवं हेमलता निर्मलकर उपस्थित पाये गये।
000

