
धमतरी, 22 मार्च (आरएनएस)। गर्व का क्षण 21 मार्च नई दुनिया नायिका सम्मान 2026 अनुकरणीय कार्य के लिए नवनिर्वाचित सांसद लक्ष्मी वर्मा ,रायपुर महापौर मीनल चौबे ,फिल्म विकास बोर्ड अध्यक्ष मोना सेन, बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, ममता साहू पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य, सीईओ नई दुनिया श्री संजय शुक्ला द्वारा वरिष्ठ समाजसेवी जानकी गुप्ता दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम छत्तीसगढ़ संचालक मंडल सदस्य को समाजसेवा एवं कला के क्षेत्र में नायिका सम्मान प्राप्त हुआ।
जानकी गुप्ता ने कहा कि नई दुनिया नायिका सम्मान 2026 प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और सम्मान की बात है।
यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि उन सभी लोगों का भी है जो मेरे साथ चले, कुछ साथी बनकर और कुछ मार्गदर्शक की तरह , मेरा परिवार ,मेरे माता पिता ,श्री लोकेश कावडिय़ा जी दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम छत्तीसगढ़ अध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त जिन्होंने मुझे हौसला दिया और आप सभी के प्रयासों, मूल्यों और विश्वास का प्रतीक है जिनके साथ मैं निरंतर कार्य कर रही हूँ।
यह सम्मान हर उस महिला की शक्ति को समर्पित है जो अपने क्षेत्र में बदलाव ला रही है, सीमाओं को चुनौती दे रही है और समाज को नई दिशा देने का साहस रखती है।
मैं नईदुनिया का हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ, यह उपलब्धि मुझे और अधिक समर्पण, जिम्मेदारी के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरितके करती है।
जानकी गुप्ता दिव्यांग जन वित्त एवं विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन।
0000

