रायपुर, 22 मार्च (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फि र सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। इस बार भाजपा ने अमेरिका के अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस को निशाने पर लिया है।
भाजपा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पर विदेशी ताकतों के साथ खड़े होने का आरोप लगाया है। पार्टी ने ‘कांग्रेस का हाथ: पाकिस्तान के साथ जैसे नारे का इस्तेमाल करते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां देश की संप्रभुता के खिलाफ नजर आती हैं। दरअसल, USCIRF की रिपोर्ट में अमेरिकी सरकार को सुझाव दिया गया है कि भारत को धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन के मामले में विशेष चिंता वाले देश की श्रेणी में रखा जाए। साथ ही, रिपोर्ट में भारत में धार्मिक स्थिति की जांच, आरएसएस पर प्रतिबंध, संपत्तियों को फ्रीज करने और व्यापार व सुरक्षा सहयोग को धार्मिक स्वतंत्रता से जोडऩे जैसी सिफ ारिशें भी शामिल हैं। इन सिफ ारिशों को आधार बनाते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह ऐसी विदेशी ताकतों का समर्थन कर रही है, जो भारत के खिलाफ काम करती हैं। पार्टी ने इसे देशहित के खिलाफ बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है। यह मामला अब राजनीतिक बहस का विषय बन गया है, जिस पर आने वाले दिनों में और बयानबाजी देखने को मिल सकती है।
000

