भिलाई, 22 मार्च (आरएनएस)। शहर से एक अहम खबर सामने आई है, जहां एक सिख परिवार ने ईसाई धर्म अपनाने के बाद फिर से सिख धर्म में वापसी कर ली है। जानकारी के अनुसार, परिवार के चार सदस्यों ने पहले ईसाई धर्म स्वीकार किया था। अब उन्होंने कैंप-2 स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेककर दोबारा सिख धर्म में अपनी आस्था व्यक्त की। इस पहल में यूथ सिख समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका बताई जा रही है।
गुरुद्वारे में सिख समाज ने परिवार का स्वागत किया और उन्हें हर परिस्थिति में साथ देने का भरोसा दिलाया। यह घटना फिलहाल भिलाई में चर्चा का विषय बनी हुई है।
000

