मंडला ,22 मार्च (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के मंडला जिले के कालपी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कालपी से भैंसवाही मार्ग की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान रास्ते में पड़े जर्जर पुल पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत सभी युवक पुल के नीचे जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि चारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही निवास और बीजाडांडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व जांच कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने जर्जर पुल की स्थिति को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

