नई दिल्ली ,22 मार्च (आरएनएस)। देशभर के मौसम में अचानक आए बदलाव ने कहीं राहत तो कहीं भारी तबाही मचाई है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर में हुए बारिश से जहां तापमान में गिरावट के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, बिहार और यूपी में आंधी-बारिश काल बनकर आई है और जहां आंधी-बारिश और बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है।
बीते 24 घंटों में बिहार में बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं, यूपी में भी दो लोगों की जान चली गई। बेमौसम हो रही बारिश-ओलावृष्टि के साथ तेज हवाओं से गेंहू, सरसों, मक्का आदि की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
बिहार में भी बीते दो दिनों से आंधी और भारी बारिश देखने को मिल रही है। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की वजह से कई जिलों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं, . बिजली गिरने से छह लोगों की जान चली गई और कम से कम दस अन्य घायल हो गए
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

