नई दिल्ली ,22 मार्च (आरएनएस)। पश्चिम एशिया में छिड़े संघर्ष ने भारतीय विमानन क्षेत्र की कमर तोडऩी शुरू कर दी है। इस बीच एयर इंडिया के सीईओ कैंपबेल विल्सन ने अपने कर्मचारियों को चेतावनी दे डाली है। कैंपबेल विल्सन ने कहा कि युद्ध का असली वित्तीय झटका अभी लगना बाकी है। उन्होंने साफ कहा कि अब समय आ गया है जब कंपनी को फालतू के खर्चों पर लगाम लगानी होगी।
पिछले 22 दिनों से पश्चिम एशिया में जंग के हालात हैं। इस वजह से इन इलाकों से गुजरने वाले विमानों को या तो डायवर्ट किया जा रहा है या फिर रद्द करना पड़ रहा है। विल्सन ने कहा कि युद्ध शुरू होने के महज तीन हफ्तों के भीतर एयर इंडिया को मिडिल ईस्ट जाने वाली अपनी लगभग 2,500 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। फिलहाल एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस इस क्षेत्र में अपनी क्षमता का केवल 30 प्रतिशत ही परिचालन कर पा रहे हैं। कई देशों के हवाई क्षेत्र या तो पूरी तरह बंद हैं या फिर इतने असुरक्षित हैं कि वहां विमान ले जाना खतरे से खाली नहीं है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

