रुद्रपुर,22 मार्च (आरएनएस)। क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की ई-रिक्शा चोरी हो गई। हरी राम पुत्र गंगा राम निवासी बजरंग बिहार कॉलोनी फुलसुंगी ने बताया कि 17 मार्च की दोपहर वह अपने ई-रिक्शा से नैनीताल रोड स्थित एक बैंक में खाता खुलवाने गयाथ। यहां उसने पार्किंग में जगह न मिलने के कारण वाहन डॉक्टर्स कॉलोनी रोड के किनारे लॉक कर खड़ा किया। कुछ समय बाद लौटने पर पता चला कि वाहन चोरी हो गया है। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने मामले की जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

