रुद्रपुर,22 मार्च (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में आयोजित एलायंस क्लब का मल्टीपल कन्वेंशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। इस आयोजन में क्लबों की समीक्षा की गई और लोगों को सम्मानित किया गया। जिसमें एलायंस क्लब खटीमा के अध्यक्ष जितेंद्र पारुथी को ग्लोरी आफ मल्टीपल एवं मल्टीपल इंस्पिरेशन अवार्ड से नवाजा गया। यह जानकारी शनिवार को खटीमा लौटे क्लब के अध्यक्ष पारुथी ने दी।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

