रुद्रपुर,22 मार्च (आरएनएस)। पुलिस ने एक युवक को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। शनिवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान एफएसएल मोड़ के पास से शांति कॉलोनी निवासी अंकुश उर्फ अंकित शर्मा को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पा से 315 बोर का तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह तमंचा नानकमत्ता मेले में एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

