रुद्रपुर,22 मार्च (आरएनएस)। डायनेस्टी मॉडर्न गुरुकुल एकेडमी छिनकी के जेईई मेंस और सैनिक स्कूल लिखित परीक्षा सहित विभिन्न परीक्षा में निकले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में स्कूल एमडी धीरेन्द्र भट्ट ने जेईई मेंस परीक्षा में निकले 26 छात्र कृष जोशी, पुलकित जोशी, नवनीत जोशी, योगेश सिंह, दीपक भट्ट, आदित्य चंद, अक्षत कापड़ी, यामिनी जोशी, शिखर उपाध्याय, नमन भट्ट, कंचन डसीला, पल्लवी पाल, अमित पांडे, सुमित बिष्ट सहित सभी छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान सैनिक स्कूल लिखित परीक्षा पास करने वाले 38 विद्यार्थियों श्रेयस उप्रेती, प्रिया भट्ट, आराध्या चंद, अवनी चन्द, शिवानी कापड़ी, नव्या, गौरव कोरंगा, दक्ष कुमार, पार्थ राय, लोकेश जोशी सहित सभी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल एमडी ने कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ ही सभी विद्यार्थियों ने स्कूल में संचालित प्रतियोगी परीक्षाओं में तैयारी करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों की भी विशेष भूमिका होती है। यहां डायरेक्टर प्रेमा भट्ट, प्रधानाचार्य चंद्रकांत पनेरु, प्रशासनिक अधिकारी मनीष चंद, एकेडमिक डायरेक्टर विक्टर आइवन, हरीश भट्ट, उषा चौसाली, हेमलता बोरा, ऊषा भट्ट, मनीष ठाकुर, चंदन बोहरा सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

