चंडीगढ़ ,23 मार्च (आरएनएस)। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की सराहना और सलाम करते हुए कहा कि मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के बीच ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुजÓ में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने में भारत को सफलता मिली है। मीडिया से बातचीत के दौरान विज ने बताया कि इस मार्ग से कुछ जहाज सुरक्षित बाहर निकल चुके हैं, जबकि शेष जहाजों को निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने इसे एक बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने आगे कहा कि कई देशों के सैकड़ों जहाज ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुजÓ के पास फंसे हुए हैं और बाहर नहीं निकल पा रहे हैं, लेकिन जिन जहाजों पर तिरंगा लगा है, उन्हें वहां से निकलने की अनुमति मिल रही है। उनके अनुसार, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रभावी विदेश नीति का परिणाम है।
उल्लेखनीय है कि विज ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्सÓ पर भी ट्वीट कर प्रधानमंत्री की विदेश नीति की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को सलाम मध्य पूर्व के युद्ध में तेल की नस स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फसे तेल और गैस के कई जहाज और मुक्त हो सके और बाकी फसे 22 जहाज पर लगातार कर रहे हैं” ।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

