प्रयागराज ,23 मार्च (आरएनएस)। गंगापार में मलाक हरहर के पास लखनऊ रोड पर चंदापुर गांव के सामने स्थित सपा के पूर्व मंत्री अंसार अहमद के कोल्ड स्टोर में सोमवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया।
इस हादसे में अब तक दो लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। इनमें 32 वर्षीय ज्योतिष जो सहरसा बिहार का रहने वाला है और दूसरा 44 वर्षीय जगदीश प्रयागराज के फाफामऊ स्थित मलाका के चंदापुर गांव का रहने वाला है। हालांकि दावा छह मौत का किया जा रहा है।
कई मजदूर झुलसे और घायल अवस्था में शहर के स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन)अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें अमरदीप सादा, बिहार का रंजीत, धर्मेंद्र आदि हैं।
अमोनिया गैस से भरे टैंक के फटने से कोल्ड स्टोरेज की छत गिर गई। इसमें 15 से अधिक मजदूर दब गए।खबर पाकर फायर कर्मियों समेत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

