इंदौर ,23 मार्च (आरएनएस)। गर्मी की छुट्टियों में इंदौर से हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक विदेश यात्रा करते हैं, लेकिन मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण इन देशों की यात्रा पर ब्रेक लग गया है। इसका कारण असुरक्षित माहौल, फ्लाइट की संख्या में कमी और अधिक किराये को माना जा रहा है। इस सीजन में पर्यटक पश्चिमी यूरोप, दुबई और अबू धाबी और अमेरिका की यात्रा करना अधिक पसंद करते हैं।
आम तौर पर फरवरी से बुकिंग शुरू हो जाती है, लेकिन युद्ध के हालातों के चलते जिन पर्यटकों ने इन देशों के लिए बुकिंग करवाई थी, उन्होंने बुकिंग निरस्त करवा दी है और नई बुकिंग शून्य है। युद्ध को देखते हुए पर्यटक उन देशों को प्राथमिकता दे रहे हैं जो सुरक्षित हैं, फ्लाइट उपलब्ध हैं और किराया भी कम है।
वहीं, यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट दुबई से न होकर अन्य मार्ग से जा रही है। ऐसे में दूरी बढऩे के कारण किराये में भी बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर क्रूड आयल के कीमते बढऩे के कारण भी फ्लाइट का किराया पांच से दस गुना तक बढ़ चुका है। लिहाजा बढ़े किराए को देखते हुए पर्यटकों ने इन देशों से दूरी बना ली है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

