नई दिल्ली ,23 मार्च (आरएनएस)। अभिनेत्री और भाजपा एमपी कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। 23 मार्च को वह 40 साल की हो गईं। उन्होंने अपना जन्मदिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मनाया। उनके साथ उनकी बहन रंगोली रनौत और भाई अक्षित रनौत समेत उनका परिवार भी था। उन्होंने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने एक कैप्शन भी लिखा है
कंगना की पोस्ट में क्या है?
कंगना रनौत ने अपना 40वां जन्मदिन पीएम मोदी के साथ मनाया। अभिनेत्री ने अपने जन्मदिन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा आज परिवार सहित माननीय प्रधानमंत्री जी का समय और मार्गदर्शन मिला। मेरे लिए ये एक यादगार जन्मदिन रहा।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

