श्रावस्ती 23 मार्च (आरएनएस )। विकास भवन के निकट डी0पी0आर0सी0 भवन में प्रोग्राम ओरिएंटेशन एवं स्कूल एक्सीलेंस प्रोग्राम के अंतर्गत दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भारती एयरटेल फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर संस्था की ओर से स्टेट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर बृजेश भारद्वाज ने जिलाधिकारी का माल्यार्पण कर पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने संस्था द्वारा प्रदत्त वेलकम किट जो सम्बन्धित विद्यालय को दिया जा रहा है, का फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यशाला में प्रशिक्षण का संचालन दिल्ली से आए प्रशिक्षक सिल्की जी एवं आरिफ जी द्वारा किया जा रहा है, जो प्रतिभागियों को स्कूल एक्सीलेंस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और विद्यालयों को बेहतर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम हैं। इसके तहत जनपद के 25 विद्यालयों का चयन किया गया है। उन्होने कहा कि शिक्षा, भारत और समाज को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण कड़ी है। इसके लिए लगातार कई वर्षो से परिषदीय विद्यालयों के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि विद्यालयों में पढ़ाई हेतु एक अच्छा माहौल कैसे बनाया जाए, जिससे कि शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारा जा सके, इन सभी जीचों को समेकित रूप से देखते हुए प्रयास किया जा रहा है। उन्होने उपस्थित विद्यालयों के शिक्षकों से भी अपेक्षा किया कि वे इस प्रक्रिया को विधिवत समझे और इस प्रोजेक्ट को सफल बनायें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

