बीजापुर, 23 मार्च (आरएनएस)। पीएम योजना के अंतर्गत बीजापुर जिले में संचालित 05 पीएम विद्यालय के मेधावी छात्रों एवं उत्कृष्ट शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट के लिए स्पेश एप्लिकेशन सेंटर अहमदाबाद, गुजरात के लिए रवानगी किया गया। यह कार्यक्रम जिला कलेक्टर संबित मिश्रा के निर्देशन तथा जिला पंचायत सीईओ नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया एवं जिला मिशन समन्वयक गुडला शंकर भवानी के विशेष मार्गदर्शन में रवानगी दी गई । इस कार्यक्रम में ए पी सी जाकिर खान, जिले के सहायक खेल अधिकारी सुब्बैया दुर्गम, ए पी सी एवं पीएम श्री के नोडल मनोज कुमार कावटी उपस्थित थे।
०

