चित्रकूट 23 March, (Rns) । अलग-अलग स्थानों पर पत्नी वियोग व विवाद के चलते तीन व्यक्ति फांसी के फंदे पर झूल गए। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक छा गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पत्नी के छोड़कर जाने व अन्य विवाद के चलते घटना हुई है।
पहली घटना राजापुर थाना क्षेत्र के छीबो गांव में हुई। बताया गया कि पप्पू सोनकर (50) पुत्र चुनकावन का शव फांसी के फंदे से लटकता मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनो ने बताया कि पत्नी गीता देवी तीीन माह पूर्व फुफेरे देवर के साथ तीन बच्चों को लेकर चली गई। पत्नी के छोड़कर जाने से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दूसरी घटना मऊ थाना क्षेत्र के खंडेहा गांव की है। मृतक के चाचा रामनाथ ने बताया कि भतीजा तारकेश वर्मा (40) पुत्र सियाराम मजदूरी करता था। पत्नी एकता तीन वर्ष से अपने मायके के परिवारीजनो के साथ पूना में रहती है। बड़ा पुत्र विकास के साथ रहता है। पत्नी के न आने पर परेशान रहता था। कमरे के अंदर गमछे से फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के एक पुत्री, तीन पुत्र है।
तीसरी घटना पहाड़ी थाना क्षेत्र के कादरगंज के उत्तम पुरवा में हुई। बड़े भाई ने बताया कि शिव सरोज (32) पुत्र बाबूलाल यादव पत्नी शिवप्यारी से विवाद होने पर दरवाजा बंदर कर फांसी लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के एक पुत्र, दो पुत्री हैं। मजदूरी कर भरण पोषण करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है

