चित्रकूट 23 मार्च (आरएनएस)। आम आदमी पार्टी कार्यालय में शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्यतिथि व महान समाजवादी विचारक डॉ राममनोहर लोहिया की जयंती पर कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। जिलाध्यक्ष सन्तोषी लाल शुक्ला समेत पार्टी पदाधिकारियों ने शहीदों के बलिदान और समाजवाद के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महासचिव जितेन्द्र गोयल, धनराज सिंह, सन्नो मौर्या, शिव सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव, नर्वदा प्रसाद यादव, डॉ रमाकांत गुप्ता, नंद किशोर फौजी, राज बहादुर साहू, लवदीप सिंह पटेल, बब्बन सिंह, अनुरुद्ध सिंह यादव, कविता वर्मा, दीपिका वर्मा, ज्योति आदि उपस्थित रहे।

